फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविरों में आईं 23 शिकायतें

Sat, 26 Oct 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी08-उझाना में आयोजित समाधान शिविर में बैठे अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में चल रहे समाधान शिविरों में शुक्रवार को 23 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं में इस और ग्रामीण इलाकों से बीडीपीओ कार्यालयों में 13 शिकायतें आईं। ग्रामीण इलाकों से जींद में तीन, नरवाना में सात और उचाना में तीन समस्याएं मिली, जबकि शहरी इलाकों में जींद में दो, नरवाना में सात और सफीदों में एक शिकायत मिली। अधिकारियों को यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों से कहा गया कि वे आमजन की आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किए हैं। स्थानीय निकाय विभाग ने नगर परिषद जींद, नरवाना व नगर पालिका उचाना, सफीदों तथा जुलाना में समाधान शिविर आयोजित कर रहा है। इसके अलावा पंचायत विभाग जिले के सभी आठों ब्लॉक में समाधान शिविर आयोजित कर रहा है।
शुक्रवार को नगर परिषद जींद में डीएमसी गुलजार मलिक ने शिकायतों की सुनवाई की। दो लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई। सभी शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद नरवाना में कुल सात शिकायतें आईं। सफीदों नगरपालिका में एक शिकायत समाधान के लिए रखी गई, जिसको हल करने के निर्देश दिए गए। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने बताया कि पंचायत विभाग ने जिले के आठों ब्लॉक में बीडीपीओ के स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 13 शिकायतें दर्ज हुईं। इन सभी शिकायतों के लिए अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश जारी किए गए।

25जेएनडी08-उझाना में आयोजित समाधान शिविर में बैठे अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें