तीन दिन में जिले में कोरोना जांच के लिए सैंपल बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामले भी बढ़े हैं। वीरवार को कुल 22 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया, जिनमें से सात मामले एंटीजन किट से और 15 आरटीपीसीआर जांच से मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 445 पहुंच गई है। अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 350 लोग ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 999 लोगों के सैंपल लिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। वीरवार को इनकी रिपोर्ट आई। इसमें चार कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा खांडा गांव के चार लोगों को संक्रमित पाया गया है। नरवाना के एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स को भी संक्रमित पाया गा है। वीरवार को मिली रिपोर्ट में पीएनबी के सीनियर मैनेजर, 33 वर्षीय सेक्टर 11 निवासी क्लर्क, हांसी निवासी 27 वर्षीय क्लर्क व 31 वर्षीय क्लर्क पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, अर्बन एस्टेट निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति को भी पॉजिटिव पाया गया है। अर्बन एस्टेट निवासी 26 वर्षीय दिल्ली मेट्रो में काम करने वाला युवक। शहर का 26 वर्षीय युवक, बैंक रोड निवासी 35 वर्षीय महिला, सैनी मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय युवती, 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं वीरवार को मिली रिपोर्ट में खांडा 51 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 80 वर्षीय मां, पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति की 40 वर्षीय पत्नी तथा 20 वर्षीय बेटा पॉजिटिव पाए गए हैं। फाइनेंस कंपनी हिसार में काम करने वाले बीरबल नगर निवासी 30 वर्षीय युवक का साथी पॉजिटिव पाया गया था, जिसके आधार पर 18 अगस्त को युवक की सैंपलिंग की गई थी। उधर, नरवाना निवासी 28 वर्षीय युवक, गांव सुंदरपुर निवासी 28 वर्षीय युवक, गांव हमीरगढ़ निवासी 26 वर्षीय महिला, उचाना मंडी निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
लगातार बढ़ेंगे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपल बढ़ाने पर जोर दे रहा है। वीरवार को 22 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। इसके बाद इन लोगों के संपर्क ढूंढे जा रहे हैं, ताकि उनकी सैंपलिंग की जा सके।
डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी, कोविड-19