फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपास के दामों में तेजी का दौर जारी, 6155 रुपये तक पहुंचे भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कपास के दाम में तेजी जारी, 6155 रुपये पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। कपास के भाव में तेजी जारी है। शुक्रवार को 6155 रुपये प्रति क्विंटल में कपास बिकी। ये भाव अब तक कपास के सीजन में सबसे अधिक है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दाम और बढे़गा। सप्ताह की शुरूआत में सोमवार को भाव 6108 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। मंगलवार को भाव कुछ कम होते हुए 6034 रुपये पर आ गया था मगर शुक्रवार को भाव फिर 6155 रुपये पहुंच गया।
विज्ञापन

किसान रामचंद्र, सुलतान, बीरा, जोगिंद्र ने कहा कि कपास के सीजन के अंत में भाव निरंतर बढ़ रहे हैं। 6155 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव पहुंच चुके हैं। जिन किसानों ने कपास को भाव बढ़ने की उम्मीद से अभी नहीं बेचा था उनको फायदा हुआ है। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह ने कहा कि कपास के भाव सीजन के अंत में बढ़ रहे है। 6155 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचे है। यह सीजन का सबसे अधिक भाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें