फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार सैनी ने खोया आपा, जींद उपचुनाव में वोट नहीं देने पर अपने ही कार्यकर्ता को कहे अपशब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद उपचुनाव में वोट नहीं देेने पर सैनी ने कार्यकर्ता को कहे अपशब्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों (जींद)। विश्वकर्मा धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने जींद उपचुनाव के दौरान एक कार्यकर्ता द्वारा पार्टी उम्मीदवार को वोट नहीं देने पर कुत्ता कहा। साथ ही उन्होंने दूसरे पार्टी के नेताओं को गीदड़ का रूप देते हुए उन पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का राजनीतिक स्तर इतना नीचे गिर चुका है कि इसने सेना का भी राजनीतिकरण करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह एकजुट होकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। गठबंधन के दोनों दलों की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें। पिछड़ों और दलितों के साथ हो रहे भेदभाव व शोषण के खिलाफ यह दोनों पार्टियों की जंग है। चाहे सरकारी नौकरियों की बात हो या राजनीतिक हिस्सेदारी की बात हो, हर मसले व मोड़ पर पिछड़ों व दलितों के साथ भेदभाव हुआ है। भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। जिन वायदों को लेकर भाजपा को जनता ने चुना था, उन वायदों में से एक वायदे को भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पाई है। इस मौके पर वीरेंद्र स्वामी, रोशन नंबरदार, सरपंच सुभाष, विक्रम सैनी, सुनील बाबू, गुरनाम खेड़ा, नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें