फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह में से चार एंबुलेंस हुई ऑन रोड, मरीजों को नहीं मिला कोई लाभ, एंबुलेंस की सुविधाओं में हुई बढ़ौतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई छह में से चार एंबुलेंस हुईं ऑन रोड, चार पुरानी खड़ी कीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जनवरी में नागरिक अस्पताल को छह एंबुलेंस मिली थीं। मगर चालकों के नहीं होने की वजह से ये अस्पताल में ही खड़ी थीं। मगर अब चार एंबुलेंस ऑन रोड हो गई हैं। पर दोबारा से स्थिति वही होने वाली है जो पहले थी। क्योंकि अस्पताल प्रशासन ने चार पुरानी एंबुलेंस को कंडम घोषित कर दिया है। पुरानी एंबुलेंस के बजाय नई एंबुलेंस में अधिक सुविधाएं हैं। इन चार नई एंबुलेंस में मरीज अधिक सुरक्षित रहेंगे। नागरिक अस्पताल में पहले भी 15 एंबुलेंस थी। इसके बाद छह नई एंबुलेंस और मिल गईं। इनकी संख्या 21 हो गई। 15 एंबुलेंस में से चार को कंडम घोषित कर दिया गया है। इसके बाद चार नई एंबुलेंस ने कंडम एंबुलेंसों की जगह ले ली। है नई एंबुलेंस के बावजूद भी एंबुलेंसों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। फिलहाल नागरिक अस्पताल में कुल 17 एंबुलेंस हैं। इनमें से 15 ऑनरोड हो चुकी हैं, जबकि दो स्टाफ की कमी के कारण खड़ी हैं।
तीन लाख किलोमीटर पर हो जाती हैं कंडम
स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार मरीजों को लाने व ले जाने के लिए एंबुलेंस तीन लाख किलोमीटर से ज्यादा नहीं चल सकती, क्योंकि इसके बाद मरीजों की जान से कोई रिस्क नहीं किया जा सकता। तीन लाख किलोमीटर चलते ही एंबुलेंस ऑफ रोड हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा के लिए 20 एंबुलेंस की डिमांड भेजी हुई है। फिलहाल छह एंबुलेंस ही मिली थी। इनमें से चार ने कंडम हुई एंबुलेंस की जगह ले ली है। दो एंबुलेंस स्टाफ की कमी के कारण खड़ी हैं। जल्द ही स्टाफ की व्यवस्था हो जाएगी। नई एंबुलेंसों में पुरानी की अपेक्षा अधिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। जल्द ही कुछ एंबुलेंस अस्पताल को मिलने की उम्मीद है।
--डॉ. राजेश भोला, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें