फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विभागों के बाहर चस्पा की जाएगी सरकारी योजनाओं की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी विभागों के बाहर चस्पा होगी सरकारी योजनाओं की सूची: डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अब लोगों को सभी सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाया जाएगा। अब लोगों को सेवाओं का लाभ लेने के लिए विभागों के कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है। वह सीधे अंत्योदय सरल केंद्र जाकर सभी सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त अमित खत्री ने दी। उन्होंने कहा कि लोगों को अब सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए विभागों में जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि विभाग के बाहर लगे सूचना पट्ट पर लोगों को सभी तरह की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से प्रदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। कोई भी विभाग किसी भी योजना का लाभ कार्यालयों के माध्यम से उपलब्ध करवाने के बजाय अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से प्रदान करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलवाने का मुख्य उद्देश्य जनता को सहजता से सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। सुशासन सहयोगी अंजली शर्मा ने कहा कि सभी विभागों के फॉर्मेट तैयार कर लिए हैं। जल्द ही इनको सभी विभागों में चस्पा करवाया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में नगराधीश सत्यवान सिंह मान, रामफल कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें