अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज में वीरवार को अंतिम मेरिट लिस्ट लगाई गई है। राजकीय महिला कॉलेज में बीए की ऑल इंडिया कोटे की मेरिट 87.4 प्रतिशत तो राजकीय पीजी कॉलेज में 92.2 प्रतिशत रही।
शहर के इन दोनों कॉलेजों में लगाई गई मेरिट लिस्ट 85 प्रतिशत तक लगाई गई। इस लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को अब 14 जुलाई तक दाखिले के लिए फीस जमा करवानी होगी। अगर निर्धारित समयावधि में फीस जमा नहीं करवाई तो इन विद्यार्थियों को बाद में फीस जमा करवाने का समय नहीं मिलेगा। जिससे यह विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह जाएंगे। महिला कालेज में बीए में कुल 300 सीटों पर दाखिला होना था। इसमें से अभी तक 52 सीटें बची हैं। इन सीटों पर अब 14 जुलाई तक विद्यार्थियों को दाखिला लेना होगा। इसी तरह से इन दोनों कालेजों में रिक्त बची हुई सीटों पर 14 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
महिला कॉलेज में इस प्रकार रही मेरिट लिस्ट
संकाय आल इंडिया सामान्य एससी/एसटी बीसीए बीसीबी रिक्त सीट
बीए 87.4 85.6 80.6 79.8 64.4 52
ज्योग्राफी ऑनर्स 87.4 85.8 -- -- 68 15
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 81.6 64.6 -- -- -- 17
बीकॉम 79.2 77.6 71.6 -- 57.8 69
बीकॉम ऑनर्स -- 84.6 74.2 -- -- 9
बीएससी मेडिकल 90.6 83.6 71.8 75.6 -- 24
बीएसीसी नॉन मेडिकल 88 84.8 62 75.2 70.2 34
बीएससी कंप्यूटर साइंस 69.4 58.6 -- --- -- 40
बीसीए 58.8 58 -- -- -- 47
राजकीय पीजी कॉलेज में इस प्रकार रही मेरिट लिस्ट
संकाय आल इंडिया सामान्य एससी/एसटी बीसीए बीसीबी
बीए 92.2 85.2 79.8 78.6 75.4
ज्योग्राफी ऑनर्स 87.4 85.8 -- -- 68
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 87 79.6
बीकॉम 79.8 73.8 67.8 63.2
बीएससी मेडिकल 88.8 83.4 72 73
बीएसीसी नॉन मेडिकल 93 81.6 74.5 72.4 77.2
बीएससी कंप्यूटर साइंस 87.2 81 -- --- --
बीसीए 78.6 -- -- --
विद्यार्थियों को नहीं होगी परेशानी
दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए कालेज में चल रहे दाखिला अभियान के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। कॉलेज के सभी संकायों में दाखिले के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अगर अब निर्धारित सीटों पर दाखिला लेने में बच्चों की संख्या कम रही तो उच्चतर शिक्षा विभाग से रिक्त सीटों के बारे में विचार किया जाएगा।
-राजेश्वरी कौशिक, प्राचार्य, महिला कॉलेज।