फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काब्रछा गांव में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जलघर होने के बावजूद काब्रछा में लोगों के कंठ सूखे,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। काब्रच्छा गांव में जलघर होने के बावजूद लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। बुधवार को अनुसूचित जाति मोहल्ले की महिलाओं ने जलघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि उन्हें पीने के लिए बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले चुनाव में सरकार का बहिष्कार करेंगे। वहीं अधिकारियों ने यहां कार्यरत बेलदार दिलबाग सिंह को निलंबित करने की सिफारिश अधिकारियों को भेजी है जबकि अप्रेंटिस पर लगे दूसरे कर्मचारी माली कम चौकीदार को हटा दिया है।
महिलाएं खाली मटके, टोकनी व टिन लेकर जलघर पहुंचीं और यहां कार्यरत कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप लगाकर नारेबाजी की। महिला सोना, रानी, सुमन, पुष्पा, ऊषा, प्रसन्नी, भतेरी, बीरमति ने कहा कि गांव में जलघर होने के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश कुमार ने जलघर पहुंचकर महिलाओं को पीने के पानी की सप्लाई नियमित रूप से मोहल्ले में दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव में हुए हैं अवैध कनेक्शन
ग्रामीणों के विरोध के बाद गांव में पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि कुछ लोगों ने बूस्टर से जाने वाली लाइन में अवैध कनेक्शन कर रखे हैं। इसके चलते पानी आगे नहीं जा पा रहा है। इससे करीब 300 घरों को भयंकर पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। इस पर अधिकारियों ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलने की मांग
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई लाभ सिंह ने बताया कि जलघर के ट्रांसफार्मर में दिक्कत के कारण तीन बार मोटर जल चुकी है। इस पर बिजली निगम के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई है। इस पर काम शुरू हो गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में बेलदार दिलबाग सिंह को निलंबित करने की सिफारिश विभाग को भेज दी गई है और अप्रेंटिस पर कार्यरत एक कर्मचारी दिनेश को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें