फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की पांच हैंडबॉल खिलाड़ी भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद की पांच हैंडबॉल खिलाड़ी भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयनित
विज्ञापन

31 मार्च से तीन अप्रैल तक लखनऊ में होने वाली पांचवीं साउथ एशियन महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
भारतीय हैंडबॉल महासंघ के तत्वावधान में 31 मार्च से तीन अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पांचवीं साउथ एशियन महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा की पांच महिला हैंडबाल खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा हैंडबाल संघ के महासचिव जुगमिंदर सिंह ने बताया कि यह चयन आठ फरवरी को थीरूमनामलाई (तमिलनाडु) में संपन्न हुई 46 वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर किया गया है। प्रतियोगिता में नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, मालद्वीप एवं भारत की टीम भाग लेगी। इन पांच खिलाड़ियों में रितू, रिंपी, काजल व प्राची नरवाना की है जबकि बबीता जींद से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें