फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर कृष्ण से पांच लाख व एक पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। स्थानीय नरवाना रोड पर पोल्ट्री व्यवसायी के मुंशी चंद्रपाल की 26 दिसंबर को गोली मारकर हत्या व 22 लाख रुपये लूट के मामले में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर कृष्ण से पुलिस ने पांच लाख रुपये की राशि और एक पिस्टल बरामद किया है। इस मामले में अब तक 12 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि 26 दिसंबर को नरवाना रोड पर पोल्ट्री व्यवसायी के मुंशी चंद्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी व उससे 22 लाख रुपये भी लूट लिए थे। पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों शीतलपुरी कॉलोनी निवासी प्रदीप, एक अन्य आरोपी मनजीत की असंध निवासी प्रेमिका पूजा, नरवाना रोड निवासी मुकेश, बिशनपुरा निवासी सुरेंद्र व ड्राइवर कृष्ण को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने कृष्ण से तीन दिन के रिमांड के दौरान पांच लाख रुपये व एक अवैध पिस्टल बरामद किया है। इससे पहले पांच लाख रुपये प्रदीप से व दो लाख रुपये पूजा से पुलिस बरामद कर चुकी है। इस मामले में एक आरोपी मनजीत अभी फरार है। अब तक पुलिस 12 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें