फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने किया शराब ठेकेदार को घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों
गोतस्करों ने मंगलवार रात विरोध करने पर शराब ठेकेदार नीटू बूरा को घायल कर दिया। हालांकि इस घटना के बाद गोतस्कर एक पिकअप गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गाड़ी पानीपत से चोरी की गई थी। पुलिस ने ठेकेदार नीटू बूरा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता नीटू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रात करीब 11 बजे पानीपत रोड पर 7-8 गोतस्करों द्वारा गायों को खांसर चौक के पास पीकअप में भरा जा रहा था। इसको देखकर नीटू बूरा ने गोतस्करों को रोकना चाहा तो उन्होंने इंटों से हमला कर पिकअप को भगा लिया। इस दौरान नीटू ने गौरक्षा दल के जिला प्रधान दीपक चौहान व पुलिस को सूचना दी। पुलिस सहित गोरक्षादल की गाड़ियों को आता देख गोतस्करों पीछे आ रही नीटू ठेकेदार की गाड़ी मेें टक्कर मार दी। इस दौरान भी ईंटों से हमला किया गया। गोतस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी खराब होने के कारण वे गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। इसमें नीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

बाक्स
डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस पूर्ण रूप से गोतस्करों के खिलाफ मुस्तैद है। कोई भी सूचना मिलती है, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही एक विशेष टीम गठित कर गोतस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ेंगे।
विज्ञापन


पानीपत से चोरी हुई गाड़ी मिली
मामले के जांच अधिकारी एसआई कुलवंत ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। यह गाड़ी 10 दिसंबर को पानीपत से चुराई गई है। यह गाड़ी गनौर निवासी पदम सिंह के नाम से है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें