फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चले वाहन, कई जगह रही जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी स्मॉग की चपेट में रहा जिला, जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सोमवार से मौसम में शुरू हुआ स्मॉग और धुंध का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार सुबह दस बजे तक दृश्यता शून्य रही। इसके चलते चलते सड़कों पर वाहन रेंग कर चलते रहे। घनी धुंध और स्मॉग के कारण जहां लोगों को आंखों में जलन रही, कई जगह वाहन भी आपस में भिड़ गये। हालांकि इन हादसों में जान की हानि नहीं हुई।
हालांकि सोमवार रात से ही घनी धुंध का प्रकोप शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह से ही शून्य दृश्यता के साथ दिन की शुरूआत हुई। इससे सामान्य जनजीवन पर काफी असर पड़ा। धुंध के कारण लोग निजी वाहन छोड़कर रोडवेज से सफर करने पहुंचे, लेकिन यहां भी व्यवस्था चरमराई मिली। जींद से अन्य रूटों पर आठ से दस मिनट में बस की सेवा है, लेकिन धुंध के कारण अधिकतर बसें देरी से चली। इससे लोगों को करीब आधे घंटे तक बस स्टैंड पर ही इंतजार करना पड़ा। वहीं रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक अनिल यादव के अनुसार सभी ट्रेन चार से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन



आंखों का रखें खास ध्यान
धुंध और स्मॉग के बीच लोगों को आंखों में जलन महसूस हो रही है। नेत्र चिकित्सकों के अनुसार इससे बचने के लिए लोगों को दिन में बार-बार आंखें पानी से साफ करनी चाहिए। वहीं जरूरत नहीं होने पर घरों से बाहर नही निकलें। छोटे बच्चों को आंख से पानी आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवा का प्रयोग नहीं करें।


दो दिन तक राहत की नहीं उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक स्मॉग और धुंध के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं मंगलवार को हवा की गति महज चार किलोमीटर प्रति घंटा रही, इससे स्मॉग की चादर नहीं छट पाई। बुधवार को भी मौसम की यही स्थिति रहने की संभावना है।


सफीदों में तीन गाड़ियां भिड़ी
जबरदस्त स्मॉग की वजह से विजिबलिटी कम होने के कारण पानीपत मार्ग पर गांव अंटा के पास एक साथ तीन गाड़ियां में टक्कर हो गई। जिसमें चावल से भरा एक ट्रक पलट गया। सामने से आ रही एक कार व क्रूजर उसकी चपेट में आ गई। ट्रक पलटने से लगातार कई घंटे तक पांच किलोमीटर लंबे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से वाहन चालकों ने स्वयं गाड़ियों को निकालकर जाम खुलवाने की कोशिश की गई। इस घटना मेें तीन लोग घायल हो गये। जिसमें असंध निवासी मंजीत, नारा निवासी सतबीर व संजय कुमार घायल हो गये।
विज्ञापन



खटकड़ गांव के पास कंबाइन से भिड़ी स्कूल बस, स्टाफ सुरक्षित
वहीं खटकड़ गांव के पास घने कोहरे के चलते कंबाइन और स्कूल वैन भिड़ गई। उस समय स्कूल वैन में स्कूल का स्टाफ सफर कर रहा था। खापड़ गांव के एक निजी स्कूल की वैन मंगलवार सुबह स्कूल स्टाफ को लेकर जा रही थी। जब बस खटकड़ गांव के पास पहुंची तो आगे चल रही एक हार्वेट कंबाइन दिखाई नहीं देने के कारण गाड़ी इससे भिड़ गई। इस दौरान स्कूल वैन के पीछे चल रहा एक कैंटर भी इससे भिड़ गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें