फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीते 12 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक
विज्ञापन

नरवाना। अंबाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में डीएवी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। साहिल ने क्वाडस स्केटिंग 300 व 500 मीटर में स्वर्ण, विजय व खुशभी ने सिल्वर पदक जीते। रोहित ने इनलाइन में 500 मीटर में स्वर्ण पदक व 300 मीटर में सिल्वर पदक हासिल किए। ताइक्वांडो में सतविंद्र ने 78 किलोग्राम में गोल्ड, रितिक ने 63 किलोग्राम में स्वर्ण व हिमांशु ने 59 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीते। कुमारी नैंसी ने बाक्ंिसग 71 किग्रा में गोल्ड और कराटे में रोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. रवींद्र कौशिक ने बच्चों को सम्मानित किया। कोच राजीव वर्मा, सुनीता राविश और बारे राम को बधाई दी । स्कूल के वाइस चेयरमैन एडवोकेट सुशील कौशिक व रिजनल डायरेक्टर धर्मदेव विद्यार्थी व मैनेजर कामदेव झा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें