फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोधर स्कूल के 21 खिलाड़ी अब राज्यस्तरीय स्पर्धा में दिखाएंगे प्रतिभा

Sun, 31 Aug 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी26-प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए प्रतिभागी। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
उचाना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर ने जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने 31 पदक जीते, जिनमें 16 स्वर्ण, 12 रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। डीपीई मुनीत बेरवाल ने बताया कि कराटे में स्कूल का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। इस खेल में 13 स्वर्ण, आठ रजत और दो कांस्य पदक जीते गए। एथलेटिक्स में विद्यार्थियों ने एक स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए। ताइक्वांडो में भी स्कूल को एक स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन

बेरवाल ने बताया कि 21 खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कराटे में उज्जवल, आरजू, रिया, शिवानी, मनीषा, अनु, निशु, निक्की, मीनाक्षी, काजल, खुशबू, शिवम और शिवकुमार ने स्वर्ण पदक जीते। ताइक्वांडो में लविश ने स्वर्ण पदक जीता।
एथलेटिक्स में मुस्कान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि अमन, काजल, मीनू और मोनिका ने रजत पदक जीते। स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य बीके दत्त ने सभी विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कराटे कोच मुनीत बेरवाल और एथलेटिक्स कोच श्रवण कुमार की प्रशंसा की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी हर क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर सुशील, नसीबदीन, बलिंद्र गिल, सतविंदर श्योकंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें