फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर एथलेटिक नर्सरी में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
12जेएनडी06: स्कूल में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : कोच - फोटो : पिता अनामी सिंह चौहान के साश्यशवर्धन सिंह चौहान। स्रोत परिजन
विज्ञापन
सफीदों। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एथलेटिक नर्सरी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

60 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मानिक प्रथम, नक्श द्वितीय, वीरा तृतीय व जय फौजी चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में जन्नत ने प्रथम, पीहू ने द्वितीय और मन्नी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
9 से 10 वर्ष आयु वर्ग में रणविजय प्रथम, आबाश द्वितीय और मयंक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रनीत प्रथम, शुभम द्वितीय और इरफान तीसरे स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में हीना प्रथम, भारती द्वितीय और सीरत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में यश ने प्रथम, जशन ने द्वितीय, कृष ने तृतीय और ईशांत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में कुणाल प्रथम, सोनू द्वितीय, हर्षिता तृतीय और आदि चतुर्थ स्थान पर रहे। अभिभावक दौड़ में अमित प्रथम, धर्मवीर द्वितीय और विजय तृतीय रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन एनआईएस कोच प्रमोद फौजी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम, राजेश एवं दीपक चौहान उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल, डीएसओ रामपाल हुड्डा, डॉ. अजय डीपी तथा रॉबिन ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें