फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव दनोदा की रविना ने हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर किया कमाल, जीते पदक

विज्ञापन
12जेएनडी03: प्रतियोगिता में जीती गई ट्राफी दिखाते हुए रविना। स्रोत : स्वयं - फोटो : पिता अनामी सिंह चौहान के साश्यशवर्धन सिंह चौहान। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जींद। गांव दनोदा की प्रतिभावान हैंडबॉल खिलाड़ी रविना ने राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविना ने नेशनल स्तर पर 20 से अधिक पदक जीते हैं जबकि दो अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी हिस्सा लिया। अब वह एशियन गेम्स की तैयारी में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

रविना ने एक से 4 मार्च 2023 तक झज्जर में आयोजित 34वीं फेडरेशन कप पुरुष एवं महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा उन्होंने 31 मार्च से 4 अप्रैल 2022 तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित 50वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया।
26 से 30 नवंबर 2022 तक नंदयाल (आंध्र प्रदेश) में आयोजित 51वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में उनकी टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं 7 से 12 मार्च 2024 तक हाथरस (उत्तर प्रदेश) में आयोजित 52वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में उनकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद 31 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक हाथरस स्थित पवन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में भी रविना ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। साथ ही 22 से 25 मार्च 2025 तक चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू), भिवानी में आयोजित एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) हैंडबॉल प्रतियोगिता में उनकी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रविना की इन उपलब्धियों पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन से रविना युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें