फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता के नाम पर युवती का एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में पैसे निकालने गई युवती की सहायता करने के नाम पर व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जलालपुर खुर्द गांव निवासी युवती माया ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई पवन कुमार रेलवे में नौकरी करता है। उसने अपना एटीएम कार्ड घर पर रखा हुआ है। 31 मई की सुबह वह रुपये निकालने के लिए शहर आई थी। जब वह पुराने बस अड्डे के पास एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने लगी तो पैसे नहीं निकले। इस पर एटीएम बूथ के बाहर खड़े व्यक्ति ने सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड लिया और मशीन के अंदर डाल दिया, लेकिन पैसे नहीं निकले। इसके बाद वह व्यक्ति एटीएम कार्ड वापस देकर चला गया। उसने दोबारा प्रयास किया तो पता चला कि उक्त व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल दिया है। इसके बाद उसके भाई का फोन आया और पूछा कि क्या खाते से पैसे निकाले हैं तो उसे पता चला कि भाई के खाते से पैसे निकल गए हैं। युवती ने कहा कि सहायता करने वाले व्यक्ति ने ही उसका एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी एचसी सुरेंद्र ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें