फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इंस्पायर अवॉर्ड में जिले के 20 विद्यार्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के 20 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन इंस्पायर मानक योजना के लिए किया गया है। इन चयनित विद्यार्थियों को अपने मॉडल बनाने के लिए सरकार की ओर से दस-दस हजार रुपये दिए जाएंगे। मॉडल तैयार होने के बाद इनमें से राज्य स्तर के लिए मॉडल का चयन किया जाएगा। राज्यस्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के मॉडल राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित किए जाएंगे। वहां से चयनित विद्यार्थियों को जापान भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पायर अवॉर्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों में विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए आकर्षित करना है। इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के तहत कक्षा छठी से दसवीं तक के मेधावी छात्र, जिनके आइडिया चयनित होते हैं, उनको 10 हजार रुपये की अवॉर्ड राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग छात्रों की ओर से विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने और उसे जिलास्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। आइडिया का चयन नवीनता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान तकनीक से बेहतरी के आधार पर किया जाता है। जिलास्तर पर 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
बॉक्स
इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के आइडिया का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। मॉडल बनाने के बाद पहले राज्यस्तर फिर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें