फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 19.49 करोड़ से उचाना विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की होगी विशेष मरम्मत

विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी24-कार्यकर्ताओं से रूबरू होत हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
उचाना। उचाना विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) ने सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 19 करोड़ 49 लाख 11 हजार 165 रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों के पूरा होने से बुडायन, बडनपुर, धनखड़ी, मांडी कलां सहित 19 गांवों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 40 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने प्रेसवार्ता में बताया कि सड़कों की मरम्मत होने से ग्रामीणों को शहर, अनाज मंडियों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। सभी विकास कार्यों को पूरा करने के लिए 180 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि बुडायन-केंद्रीय विद्यालय मार्ग और उचाना लिंक रोड की विशेष मरम्मत पर 4 करोड़ 73 लाख 11 हजार 789 रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं छातर-मांडी कलां सहित तीन मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए 4 करोड़ 24 लाख 6 हजार 481 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इससे छातर, मांडी कलां, लोधर और अलीपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार संडील-कमालपुर, शाहपुर-धनखड़ी और मांडी कलां-कमालपुर मार्ग की विशेष मरम्मत पर 3 करोड़ 33 लाख 44 हजार 645 रुपये खर्च होंगे। इससे संडील, कमालपुर, शाहपुर, धनखड़ी और मांडी कलां क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा बिघाना-थेह बाहरी, दुड़ाना क्षेत्र और नगूरां-धनखड़ी से जुड़े तीन मार्गों की विशेष मरम्मत पर 3 करोड़ 25 लाख 43 हजार 585 रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं झील-बडनपुर और सच्चाखेड़ा-बडनपुर सहित पांच सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 3 करोड़ 93 लाख 4 हजार 665 रुपये का प्रावधान किया गया है।
विधायक ने कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन मार्गों के दुरुस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए शहरों एवं अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंचने में समय और परेशानी दोनों कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें