फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: रैली से मतदाताओ को सधने की तैयारी में सभी उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव: रैली से मतदाताओं को सधने की तैयारी में उम्मीदवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद उपचुनाव के लिए मतदान को अब चार दिन बचे हैं। मतदान से पहले 26 जनवरी शाम पांच बजे प्रचार अभियान थम जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के पास खुलकर प्रचार करने के महज तीन बचे हैं। इन तीन दिनों में ही हर राजनीतिक दल और उम्मीदवार द्वारा मतदाताओं को साधने का काम किया जाएगा। इसके तहत 25 जनवरी को भाजपा और कांग्रेस द्वारा बड़ी रैलियां की जाएंगी। भाजपा की रैली नई सब्जी मंडी में होगी तो कांग्रेस अभी तक रैली के लिए स्थान का चयन नहीं किया है। वहीं जेजेपी और इनेलो ने अभी तक इसकी योजना नहीं बनाई है।
10 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया था। अब तक भाजपा की ओर से खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा, कविता जैन, कृष्ण लाल पंवार, ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु, नायब सैनी के अलावा केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सहित भाजपा संगठन से हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन भी जींद में प्रचार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत जींद की जंग में झोंक दी है। हमेशा बिखरी हुई नजर आने वाली कांग्रेस चुनाव प्रचार में एक साथ खड़ी नजर आ रही है। जेजेपी ने भी चुनाव में जान फूंक रही है। पार्टी नेता डॉ. अजय सिंह जींद विधानसभा के हर गांव का दौरा कर चुके हैं। अब सांसद दुष्यंत चौटाला, नैना चौटाला और जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला रात-दिन प्रचार कर रहे हैं। अभी तक जेजेपी ने बड़ा कार्यक्रम करने की योजना नहीं बनाई है, लेकिन छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को साधने में लगे हैं। वहीं इनेलो ने ओमप्रकाश चौटाला के फरलो पर आने पर बड़ी जनसभा की तैयारी की थी, जो अब धरी की धरी रह गई है। नई परिस्थितियों में इनेलो अब अपनी रणनीति पर नए सिरे से मंथन कर रही है। हालांकि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीवारों ने अपने ओर से मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरा दम लगा दिया है, लेकिन जींद की जनता विधायक किसे चुनेगी, यह 31 जनवरी को ही तय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें