फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन नहीं मिली तो बुजुर्गों ने नरवाना-टोहाना रोड किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन नहीं मिली तो बुजुर्गों ने नरवाना-टोहाना रोड किया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। लोन गांव के बुजुर्गों ने वीरवार सुबह बुढ़ापा पेंशन नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर नरवाना-टोहाना रोड जाम कर दिया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगभग एक घंटे तक लगा रहा। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्गों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे पेंशन की जिद पर अडे़ रहे। डाकखाने के कर्मचारियों द्वारा दो दिन में पेंशन बांटने के आश्वासन पर बुजुर्गों ने नरवाना-टोहाना मार्ग को खोल दिया।
विज्ञापन

डाकखाने में नेटवर्क खराब होने के कारण बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है। बुजुर्गों ने बताया कि वह सुबह से अपनी पेंशन लेने के लिए डाकखाने में बैठे हैं। लेकिन कर्मचारी उन्हें बुढ़ापा पेंशन की राशि नहीं दे रहे थे। जब पेंशन न देने का कारण पूछा तो कर्मचारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। जिस कारण वहां मौजूद लोगों में रोष पैदा हो गया और वह सड़क पर आ बैठे। बुजुर्गों की मांग थी जब तक उनकी पेंशन नहीं मिलेगी वह सड़क से नहीं उठेंगे। लगभग एक घंटे बाद डाकघर के कर्मचारियों ने कहा कि कंप्यूटर में नेटवर्क की दिक्कत है। जल्द वितरण के आश्वासन पर वृद्ध लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें