फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत सर्वे के बोझ से हांफ रहा ई-दिशा केंद्र और अटल सेवा केंद्रों का सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भले ही सरकार हर काम को डिजिटल करने का काम कर रही है, लेकिन डिजिटलाइजेशन लोगों के लिए आफत बना हुआ है। सरकार द्वारा करवाए जा रहे जातिगत सर्वे की रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करने से ई-दिशा केंद्र और अटल सेवा केंद्रों का सर्वर स्लो चल रहा है। इससे पिछले करीब एक सप्ताह से तमाम प्रमाण पत्र बनवाने वालों को परेशानी हो रही है। जिला भर में कुल 375 अटल सेवा केंद्र चल रहे हैं। इनमें प्रति दिन करीब चार हजार लोग सेवाओं के लिए आते हैं। इनको परेशानी हो रही है।
इस समय युवा दाखिले और नौकरियों में आवेदन के लिए प्रमाण पत्र बनवाते हैं। इसके लिए सरकार ने ईशा दिशा केंद्र के साथ-साथ गांवों में बनाए गए कॉमन सर्विस सेंटर या अटल सेवा केंद्रों पर भी सुविधा दी है। यहां आवेदक निर्धारित फीस जमा करवाकर अपना प्रमाण पत्र बनवा सकता है, लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह से यह सेवाएं लोगों को नहीं मिल रही है। इससे प्रति दिन करीब चार हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारियों की मानें तो जातिगत सर्वे का डेटा ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। इसके चलते सर्वर पर बोझ बढ़ गया है। यही कारण है कि साइट सलो चल रही है।
विज्ञापन


स्कूल के लिए आवेदन में भी दिक्कत
ई दिशा केंद्र का स्लो सर्वर उन जरूरतमंद लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है, जिन्होंने अपने बच्चों के दाखिले निजी स्कूलों में करवाने के लिए नियम 134-ए के तहत आवेदन करना है। पिछले करीब एक सप्ताह से यहां से आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इसके बिना आवेदन नहीं हो पाते।

नहीं बन रहे प्रमाण पत्र
नियम 134-ए के तहत आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत होती है, लेकिन साइट ठप होने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। इससे अभिभावकों को काफी दिक्कत आ रही है। इसे जल्द ठीक किया जाना चाहिए।
आशा गोयत, जिलाध्यक्ष शिक्षा सहयोग संगठन

दिन भर में पांच फार्म भी नहीं होते क्लियर
ई-दिशा केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि सर्वर इतना स्लो है कि दिन भर में पांच फार्म भी क्लीयर नहीं हो पाते। इसके लिए खिड़की पर पहुंचे लोगों से झगड़ा भी होता रहता है।

यह सेवाएं हो रही हैं बाधित
ई-दिशा केंद्र व अटल सेवा केंद्र में सर्वर ठप होने के कारण आयकर प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, लाइसेंस, रिहायसी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व जरूरी कागजात सहित करीब 200 सेवाएं बंद चल रही हैं। गांवों से आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा। साइट खुलने के बाद उसमें कभी गांवों के नाम नहीं दिखाई देते तो कभी हैं हो जाता है।
विज्ञापन


जल्द ही शुरू होंगी सेवाएं
पहले सिर्फ ई-दिशा केंद्र व सीएससी संचालक ही साइट का प्रयोग करते थे, लेकिन जातिगत सर्वे का डेटा फीड किया जा रहा है। इससे हजारों सक्षम युवा भी साइट का प्रयोग कर रहे हैं। एक साथ इतने अधिक लोगों द्वारा एक साथ काम करने से सिस्टम स्लो चल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।
संजीव कुमार, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें