काकड़ोद गांव में लगाया गया जनता दरबार, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
काकड़ोद गांव में एसडीएम डॉ. किरण द्वारा जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं को सुना। विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। जनता दरबार से पहले पौधरोपण भी गांव में कर लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. किरण ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वो बिजली के बिल समय पर अदा करें। जिस गांव के लोग शत प्रतिशत बिजली के बिल भरते है, लाइन लॉस नहीं होता है वहां सरकार चौबीस घंटे बिजली दे रही है।
जनता दरबार लगाने का उद्देश्य गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान गांव में करना है। इस तरह के दरबार में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते है जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान साथ-साथ हो जाता है। ग्रामीणों को चाहिए कि वो स्वच्छता की तरफ भी ध्यान दे। स्वच्छ गांव होने पर गांव में बीमारी नहीं फैलेगी। स्वच्छता की शुरुआत खुद से करनी होगी। डॉ. किरण ने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वो लोगों की समस्याओं का समाधान तुरंत करें। बार-बार किसी कार्य को लेकर चक्कर न कटवाए। कोई भी काम हो वो जितना जल्दी हो उसे करें, ताकि लोगों के काम समय पर हो, जो समस्याएं लेकर लोग आए उनको सुन कर उनका तुरंत समाधान करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
फोटो कैप्शन
19जेएनडी 02 : जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए एसडीएम डॉ. किरण।