फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैंटर से ठूंस-ठूंस कर भरे 19 भैंस व कटड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दनौदा कलां के पास पुलिस ने कैंटर को काबू कर उसमें से 19 भैंस और कटड़ी को बरामद किया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस सोमवार रात को गांव दनौदा कलां के पास नेशनल हाईवे पर वाहनों पर नजर रखे हुए थी। उसी दौरान गांव सुरेवाला की तरफ से आ रहे कैंटर को रुकवाकर पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से 12 भैंस, एक भैंसा, छह कटड़ी बरामद हुई।
क्षमता से अधिक पशु भरे जाने के कारण अधिकांश पशुओं की हालात दयनीय हो चुकी थी। पुलिस पूछताछ में कैंटर चालक यूपी के गांव बुटराड़ा जिला शामली निवासी सलाऊद्दीन, परिचालक गांव तावली जिलर मुजफ्फरनगर यूपी निवासी ईनाम, पशु व्यापारी गांव बुटराड़ा निवासी जिला शामली तनसीब, ईरफान, गांव बागरा जिला मुजफ्फरनगर निवासी अजहर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने जब आरोपियों से पशुओं से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वे दिखाने में नाकाम रहे। जांच अधिकारी एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए पांचों लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें