फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी गाय का गोबर व मूत्र प्राकृतिक खेती में सहायक : अनिल कुमार

विज्ञापन
04जेएनडी06: किनाना गांव में किसानों को जागरूक करते कृषि विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के किनाना गांव में कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती के लिए किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड कृषि अधिकारी डॉ. सूरजमल नैन ने की। कैंप में किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

डाॅ. सूरजमल नैन ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे मे विस्तार से जानकारी दी और रबी फसलों में बिजाई से लेकर बीमारियों की रोकथाम कैसे की जाए इसके बारे में भी किसानों को जागरूक किया। सहायक प्राद्योगिकी अनिल कुमार ने किसानों को विभाग की स्कीमों के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो भी किसान प्राकृतिक खेती के साथ देसी गाय पालता है। उसे 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि देसी गाय के गोबर व गाय के मूत्र प्राकृतिक खेती में सहायक है। डाॅ. हेमंत ने किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर किसान जयपाल, राजेश, बलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें