फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिन की बच्ची के मुंह से निकाले नियो नेटल दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश पांचाल ने वीरवार को एक 16 दिन की बच्ची के मुंह से निया नेटल दांत निकाले। बच्ची की हालत ठीक है। डॉ. रमेश पांचाल के अनुसार एक माह में इस प्रकार का तीसरा केस है।
डॉ. रमेश पांचाल के अनुसार मेन बाजार निवासी राकेश कुमार के घर में 16 दिन पहले ही बच्ची ने जन्म लिया था। तीन-चार दिन से बच्ची ने दूध पीना बंद कर दिया और जब वह दूध पीती तो मां के स्तन को काट रही थी। इससे मां को भी गहरे घाव बन गए थे। जब राकेश और उसकी पत्नी ने बच्ची ने बच्ची में मुंह में देखा तो वह महज 16 दिन की बच्ची के मुंह में दांत देख कर दंग रहे गए। इस पर उन्होंने नागरिक अस्पाल में डॉ. रमेश पांचाल से संपर्क किया।
विज्ञापन

दस हजार बच्चों में एक केस
डॉ. रमेश पांचाल के अनुसार यह मामला रेयर होता है। करीब दस हजार बच्चों में एक बच्चे को यह दिक्कत होती है। इसमें जब बच्चा गर्भ में होता है, तभी उसके दांत आ जाते हैं। दांतों को निकाल दिया है और बच्ची स्वस्थ है।
विज्ञापन


बच्चा दूध नहीं पीये तो जांच लें
डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि यदि बच्चा दूध नहीं पीये तो मुंह को जरूर देख लें। यह दांत कई बार खुद ही टूट कर गले में फंस जाते हैं। इससे बच्चे को खतरा हो सकता है।

16 दिन की बच्ची के मुंह से निकाले नियो नेटल दांत
चिकित्सक बोले- 10 हजार में एक बच्चे को होती है यह परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें