फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक मतगणना केंद्र पर 18-18 माईक्रो ऑब्जर्वर तैनात : एडीसी

Fri, 31 May 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी04: सीआरएसयू में आयोजित कार्यशाला में मतगणना कर्मियों को जानकारी देते हुए अ​धिकारी। स्र
विज्ञापन
जींद। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद अब वोटों की गिनती कार्य में अलग-अलग टीमों के अलावा माईक्रो आब्जर्वर की भी तैनात रहेंगे। मतगणना का कार्य चार जून को कड़ी सुरक्षा के बीच पारदर्शी ढंग से किया जाएगा। एडीसी वीरवार को सीआरएसयू में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन मतगणना कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना को लेकर 270 कर्मिर्यों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। प्रत्येक मतगणना केंद्र के लिए 18-18 टीम गठित की गई है। प्रत्येक टीम में तीन कर्मियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक मतगणना केंद्र के लिए 18-18 माईक्रो ऑब्जर्वरों को भी तैनात किया गया है। मतगणना कार्य को निर्बाध तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतगणना केंद्रों में ईवीएम मास्टर ट्रेनर भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी मतगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे चार जून को सुबह छह बजे मतगणना केंद्रों पर पहुुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणतना कर्मी सहित कोई भी व्यक्ति अपने साथ मतगणना केंद्रों में मोबाइल या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस अपने साथ लेकर नहीं जा सकता है।


उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। मतगणना को लेकर हर मतगणना केंद्र में 14 -14 टेबल लगाई जाएंगी। इसके अलावा एक टेबल एआरओ व तीन टेबल रिजर्व रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि तीन जून को मतगणना कर्मियों को मतगणना संबंधी सभी आवश्यक जानकारी देने के लिए अंतिम रिहर्सल सीआरएसयू के ऑडिटोरियम में ही करवाई जाएगी। अंतिम रेंडमाईजेशन के बाद मतगणना कर्मियों को विधानसभा क्षेत्र अलॉट हो जाएंगे। उन्होंने सभी मतगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे इस दिन रिहर्सल में अपने पासपोर्ट फोटो अवश्य लाएं, ताकि सभी कर्मियों के पहचान पत्र मौके पर ही बनाए जा सकें। इस अवसर पर जींद विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी राकेश सैनी, सफीदों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी मनीष फौगाट, उचाना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी गुलजार मलिक, नरवाना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनिल दून, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा, मास्टर ट्रेनर डॉ. सूरजमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें