30जेएनडी09: करसिंधु गांव में सड़क किनारे भरा पानी। संवाद
उचाना। करसिंधु गांव में सड़क किनारे भरा पानी वाहन चालकों, राहगीरों के लिए परेशानी बन रहा है। बस स्टॉप से पहले सड़क किनारे भरे पानी के चलते दुकानदार, राहगीर, वाहन चालक परेशान हैं। सड़क किनारे पानी निकासी को लेकर नाला भी बना है, लेकिन पानी की निकासी नहीं हो रही है। सड़क किनारे पानी भरने से कीचड़ होने के साथ-साथ वाहनों को इस पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
प्रताप, सतबीर, राजेश ने कहा कि सड़क किनारे गंदा पानी भरने से यहां से वाहनों के आवागमन के चलते कई बार तेज स्पीड में वाहन होने पर जो राहगीर आते-जाते हैं, उनको गंदे पानी के छीटें तक लग जाते है। ऐसे में आपस में तकरार होने का डर भी रहता है। यहां पर पानी निकासी का पुख्ता प्रबंध होना चाहिए। राहगीरों को भी परेशानी आवागमन में हो रही है। दुकानदार, राहगीर कई बार इस पानी निकासी का पुख्ता प्रबंध करने की मांग कर चुके है। करसिंधू गांव के सरपंच रामचंद्र ने कहा कि पानी निकासी का पुख्ता प्रबंध करवाने के लिए संबंधित विभाग से मिला जाएगा।