अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ग्रीष्म अवकाश के बाद सोमवार को जिले के सरकारी और निजी स्कूल खुल गए। छुट्टियां खत्म होने के बाद विद्यार्थियों ने भरे मन से स्कूलों का रुख किया। वहीं स्कूल खुलने से कुछ बच्चों के चेहरों पर खुशी भी थी। विद्यार्थी छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचने पर अपने दोस्तों से मिलने के लिए उत्साहित भी नजर आ रहे थे। ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूलों में पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। सभी बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। स्कूलों में ज्यादातर अध्यापक बच्चों का ग्रीष्मावकाश का कार्य देखने में ही व्यस्त रहे।
ग्रीष्म अवकाश की छुट्टियों के बाद सोमवार को स्कूलों का पहला दिन था। स्कूलों के पहला दिन होने के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। कुछ बच्चे छुट्टियों में घूमने के लिए बाहर होने के कारण स्कूलों में नहीं पहुंच पाए तो कुछ बच्चे छुट्टियों के बाद पहला दिन होने के कारण आलस से स्कूल नहीं पहुंच पाए। छुट्टियों के बाद अपने साथियों से मिलने के लिए बच्चे उत्साहित नजर आए। स्कूल पहुंचने पर बच्चों ने खाली समय में अपने साथियों के साथ छुट्टियों के दौरान की गई मौज-मस्ती के किस्से शेयर किए।
लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे