फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटकड़-बरसोला के अंडर पास में भरा पानी, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। खटकड़-बरसोला के अंडर पास में भरे बारिश के पानी की निकासी अब तक नहीं होने से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडर पास में कई-कई फीट पानी भर जाने से किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए दूसरा रास्ता तय करना पड़ रहा है। किसानों ने अंडर पास में बारिश के पानी की निकासी करवाने की मांग की। किसान हरपाल, सतबीर, रामचंद्र, जगबीर ने कहा कि गांव के खेत लाइन पार पड़ते है। मानव रहित फाटक पर रेलवे विभाग ने अंडर पास बनाया, ताकि किसानों खेतों में आने-जाने वाले किसानों, वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी न हो। यहां पर बने अंडर पास के बाद पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पानी की निकासी न होने से यहां कई-कई फीट पानी भरा है। किसानों को खेतों से होकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है। रेलवे विभाग अंडर पास में बारिश के पानी की निकासी का पुख्ता प्रबंध करें ताकि यहां बारिश के बाद पानी निकासी हो।
खटकड़-बरसोला के अंडर पास में भरा पानी, किसान परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें