फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में हुई कहासुनी गांव में आकर चलाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों। कस्बे के जींद रोड स्थित पीजी कालेज का प्रशासन आज-तब भी आउट साइडर युवकों पर रोक लगाने में नाकाम रहा है। मंगलवार को कालेज में ही बीए प्रथम वर्ष के छात्र संजय के साथ एक आउट साइडर युवक की कहासुनी हो गई। बात इतनी ज्याद बढ़ गई की देर सायं गांव हाट के पावर हाउस के पास कालेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र गांव हाट वासी संजय पर गोलियों से हमला कर दिया गया। छात्र ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।
मामले में सफीदों पुलिस ने छात्र संजय की शिकायत पर आउट साइडर गांव ऐंचरा खुर्द वासी अंकित, नरेश उर्फ नीशू व बबलू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अंकित को कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है। गांव हाट वासी छात्र संजय ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को कस्बे के पीजी कालेज में उसकी गांव ऐचरा खुर्द के अंकित के साथ मामूली कहासुनी को गई थी। कालेज छूटी होने के बाद अंकित और उसके दो साथी ऐचरा खुर्द निवासी बबूल और नरेश उर्फ नेशू उसके साथ पूरा दिन फोन पर गाली गलौच करते रहे। शाम के समय उक्त तीनों ने गांव हाट में पहुंचकर पानी की डिग्गी के पास उसे फिर फोन कर बुला लिया। जानकारी के अनुसार वह जैसे ही वहां पहुंचा तो आरोपी अंकित ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी, इसी बीच उसके साथ नरेश उर्फ नेशू ने उस पर रिवाल्वर से लगातार तीन फायर किए। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने एक आरोपी अंकित को रिवाल्वर समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नरेश और बबूल गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी अंकित व उसके पास से मिली रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस नहीं रहती मुस्तैद
इस मामले में जब पीजी कालेज के प्रचार्य हंशराज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सफीदों के युवकों के काफी हौसले बुलंद है, जिससे स्टाफ सदस्य, चौकीदार, गेट मैन भी खौफ खाता है। ऐसे में कोई भी अपना जिंदगी को दाव पर नहीं लाता चाहता है। वे कई बाद पुलिस से गुहार लगा चुके है, लेकिन पुलिस भी जब कोई वारदात होती है तो आती है, अन्यथा नहीं। प्राचार्य हंशराज ने कहा कि उन्होंने सभी युवकों के आई कार्ड भी जारी कर रखें है, फिर भी आउडर साइडर युवक आते-रहते हैं। जो सीसीटीवी कैमरों को भी इधर-उधर कर देते हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने छात्र संजय की शिकायत पर गांव ऐचरा खुर्द वासी अंकित, बबूल व नरेश उर्फ नेशू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक रिवाल्वर दो खाली खौल भी बरामद किए। आरोपी अंकित कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों भी पुलिस गिरफ्त में होगे।
-एसआई जगबीर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें