फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई काम है तो मेरे तै सीधा संपर्क कर लियो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
तीन साल बाद जींद में कार्यकर्ताओं के बीच में पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला अपने पुराने तेवरों में दिखाई दिए। चौटाला ने अर्बन एस्टेट स्थित इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क किया। उन्होंने कहा कि थारै काम अब भी कौनी रुके, कोई काम हो तो परेशान होने की जरूरत कौनी है, मेरे तै सीधा संपर्क कर लिया, थारा काम न आज भी रुकन नहीं दूंगा। थारै काम न आज भी अधिकारियों से करवाने की क्षमता रखता है।
कार्यकर्ताओं को कई उदाहरण देते हुए चौटाला ने कहा कि ये अधिकारी पहले ही सत्ता में आने वाली पार्टी ने भांप ले हैं। इसलिए आने वाले सरकारी तुम्हारे है। अधिकारी थारै काम न आज भी मना नहीं करेंगे। थारा राज आने वाला सै, लेकिन थाम इसी तरह एकजुट रहना सै। मुसीबत में जो लोग पार्टी को छोड़ गए है, उनको वापस की सिफारिश नहीं करनी है। इनेलो में गद्दारों के लिए कोई जगह नहीं हैं। जिन मजबूत कार्यकर्ताओं ने दुख की घड़ी में इनेलो का साथ दिया है, ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं के सहारे ही इनेलो आज जिंदा हैं। गद्दार लोगों को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके बाद सिवाहा गांव में सरपंच वेदपाल भनवाला ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का स्वागत किया। चौटाला ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने साजिश रचकर उन्हें जेल भिजवाया है। युवाओं को रोजगार देने की कांग्रेस ने यह सजा दी है। चौटाला ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर पढ़े-लिखे युवा को रोजगार दिया जाएगा, भले ही उसे फांसी की सजा हो जाए। सरकार बनने पर वो कार्यकर्ताओं की सात पीढ़ियों का जुगाड़ कर देंगे। आने वाली सरकार इनेलो की सरकार होगी। कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को पार्टी से जोड़ें। किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, सूरजभान काजल, कृष्ण मिढ़ा, भूपेंद्र जुलानी, अशोक लीलू, सतेंद्र ढुल, गुरदीप सांगवान मौजूद थे।
विज्ञापन


दो साल पहले ही मिढ़ा की टिकट की घोषणा
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला रविवार शाम को इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के आवास पर पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि इनेलो के मौजूदा विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ही अगले इनेलो के प्रत्याशी होंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। इस दौरान लोगों ने आवाज दी कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। इस पर चौटाला ने कहा कि टिकट तो मैंने देनी है, चाहे कोई साजिश रच जाए। अगले चुनाव में डॉ. हरिचंद मिढ़ा ही इनेलो के प्रत्याशी होंगे। डॉ. मिढ़ा की छवि साफ है। इनसे बेहतर प्रत्याशी कोई दूसरा नहीं हो सकता।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे इनेलो कार्यालय में
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला जब कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उस समय भाजपा के संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी वहां मंडराते हुए दिखाई दिए। वहां पर पदाधिकारी भाजपा की नीतियों से परेशान नजर आए। उनसे पूछने पर बातों को टालते नजर आए। भाजपा संगठन की तरफ से इनलो की जनसभा पर नजर रखने की बात कहकर अपना पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें