फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी रामनिवास सुरजाखेड़ा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के पूर्व छात्र और प्रमुख समाजसेवी रामनिवास सुरजाखेड़ा को सम्मानित किया गया। प्रमुख समाजसेवी रामनिवास सुरजाखेड़ा ने विद्यालय में की पढ़ाई के दौरान के कई किस्से अध्यापकों और बच्चों के साथ शेयर किए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाकर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। सुरजाखेड़ा ने भवन के कच्चे परिसर को पक्का करवाने का आश्वासन दिया। स्कूल के तीन खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और 2100-2100 देकर हौसला बढ़ाया। एमबीबीएस कर रहे स्कूल के छात्र अमित कुमार को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। प्रिंसिपल राजेंद्र आजाद ने कहा कि आज उन्हें अपने विद्यालय के पूर्व छात्र को सम्मानित करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है। इस अवसर पर जिया लाल, ईश्वर सिंह, जोगेंद्र सिंह, मुकेश अशोक कुमार, शिवकरण, सज्जन सिंह, राजकुमार, डॉक्टर भूप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें