फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में नहीं पहुंच रहा पानी, किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना।
क्षेत्र के काफी गांवों की प्यास बुझाने वाली जामनी माइनर में पानी नहीं आने से किसान काफी परेशान हैं। धान का सीजन चल रहा है और ऐसे में नहर में पानी नहीं होने से किसानों का महंगा डीजल फूंकना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि ठेकेदार एवं प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण उन्हें तीन महीने से खेती के लिए पानी नहीं मिल रहा है। सुंदर ब्रांच नहर से निकलने वाली जामनी माइनर का पानी खरैंटी, बुआना, उगालन, बुराडेहर, जामनी सहित दर्जनों गांवों के खेतों में जाता है। पिछले कई महीने से माइनर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण माइनर में पानी नहीं आ रहा है। खरैंटी गांव के किसान दीपक, नवीन, बिल्लू, काला, राजेश, अमित, अजय का कहना है कि ठेकेदार एवं प्रशासन के लापरवाही के कारण उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। ठेकेदार कछुआ चाल से काम कर रहा है। ठेकेदार की काम पूरा करने की समय अवधि भी पूरी हो चुकी है। ढुलमुल रवैये के कारण हजारों रुपये लगाकर उगाई गई उनकी फसलें सूख रही हैं। भूमिगत पानी खारा होने के कारण माइनर के सहारे ही वे खेती करते हैं।
विज्ञापन


जल्द आएगा पानी
जामनी माइनर को पक्का करने का काम हो चुका है। अधिकारियों से बात हो चुकी है। जल्द ही माइनर में पानी छोड़ा जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -बीडी जागलान, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन

माइनर में नहीं पहुंच रहा पानी, किसानों में रोष
खेतों के लिए पानी की मांग कर रहे किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें