फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पिंडारा में अवैध कॉलोनी काटने वाले 24 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई करने शुरू कर दी है। वीरवार को जिला नगर योजनाकार की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बसंत विहार व निर्जन गांव के पास अवैध कॉलोनी काटकर बनाए गए मकानों को गिरा दिया था। अब विभाग द्वारा पिंडारा गांव के पास अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों को लेकर 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जब से पिंडारा गांव के पास नए स्टैंड को बनाने की घोषणा हुई है, तभी से पिंडारा के आसपास की जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों का जमावड़ा बढ़ गया है। यहां निर्माणाधीन नए बस स्टैंड के दोनों तरफ तथा सामने अवैध कॉलोनाइजरों ने जमीन पर शोरूम काट दिए हैं। जिला नगर योजनाकार ललित कुमार ने इस संबंध में पुलिस को पत्र लिखकर ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ललित कुमार की सिफारिश पर गांव पिंडारा निवासी धारा, शकुंतला, तलविंदर, सत्यनारायण, जयनारायण, जगदीश, मूर्ति देवी, संदीप, अंगूरी, लहणा, इंद्र सिंह, बलवान सिंह, मोलड़, सतीश, मेम कौर, हरदीप, रेणु, धर्मपाल, संजीव, बिमला देवी, नवीन, राजबाला, दीपक, निशा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नहीं पनपने दी जाएंगी अवैध कॉलोनियां
जिला नगर योजनाकार ललित कुमार ने कहा कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में नहीं काटने दिया जाएगा। जो लोग इस धंधे में लगकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बड़े स्तर पर ऐसी कॉलोनियों को चिह्नित कर लिया है। जल्द ही अन्य लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज करवाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें