फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाएगी बूरा खाप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बूरा खाप ने सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। यह खाप दहेज प्रथा, नशा, शादी और खुशी के दूसरे अवसरों पर डीजे बजाने से लेकर किसी बुजुर्ग की मौत पर आयोजित किए जाने वाले भोज के खिलाफ प्रदेश में अभियान चलाकर इस पर रोक लगाएगी। इन पर नियंत्रण केे लिए निगरानी कमेटियों का गठन किया जाएगा। रविवार को जाट धर्मशाला में बूरा खाप के प्रदेश के प्रतिनिधियों ने यह बड़ा फैसला लिया।
विज्ञापन

खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि दहेज प्रथा के कारण लोग बेटियों को बोझ समझते हैं। जब दहेज ही नहीं रहेगा तो बेटी किसी गरीब के लिए भी बोझ नहीं होगी। शादी और खुशी के दूसरे मौकों पर डीजे बजाने को भी सामाजिक बुराई बताते हुए खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे कई बार बहुत बड़े विवाद हो जाते हैं, जिनमें हत्या तक हो जाती हैं। इसके अलावा डीजे से पशुओं और मनुष्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। डीजे पर पूर्ण पाबंदी बूरा खाप के गांवों में लगाई जाएगी। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से लेकर किसी बुजुर्ग की मौत पर भोज के आयोजन पर भी बूरा खाप ने रोक लगाने का फैसला लिया। साथ ही विवाह में छोटी बारात ले जाने पर सहमति हुई। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को कानून की बजाय समाज के दबाव से ज्यादा प्रभावी तरीके से दूर किया जा सकता है।
रणबीर बूरा बने खाप के प्रदेशाध्यक्ष
जींद की जाट धर्मशाला में प्रदेश भर के बूरा खाप के प्रतिनिधियों की पंचायत में नए चुनाव करवाए गए। इसमें रणबीर बूरा को बूरा खाप का प्रदेशाध्यक्ष, दिलबाग आर्य को सचिव, रिशाल सिंह रोहनात और सत्यनारायण को उप-प्रधान, रमेश गुराना को कैशियर, जयपाल मास्टर को प्रवक्ता चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें