फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों को चलाने के लिए रोडवेज ने डेपुटेशन पर भेजे कर्मचारी बुलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों को चलाने के लिए रोडवेज ने डेपुटेशन पर भेजे कर्मचारी बुलाए
विज्ञापन

बसों की संख्या बढ़ी तो कर्मचारी घटे
अगले सप्ताह कर्मचारियों के वापस आने के बाद सभी बसें हो जाएंगी ऑन रूट
यात्रियों को मिलेगी राहत, फिलहाल दस बसें हैं ऑफ रूट
अमन कौशिक
जींद। फरवरी के अंत में जींद डिपो के 40 चालकों और 17 परिचालकों को सिरसा डिपो में डेपुटेशन पर भेजने से अब जींद डिपो का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जींद डिपो के अधिकारियों ने इन कर्मचारियों को वापस बुलाने का फैसला लिया है। डेपुटेशन पर भेजे गए कर्मचारियों के लौटने के बाद जींद डिपो की ऑफ रूट चल रहीं दस बसें रोड पर आ जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
अब जींद डिपो के जीएम आरएस पूनिया ने सिरसा भेजे गए चालकों और परिचालकों को मुख्यालय से वापस भेजने की मांग की है। अगले सप्ताह तक चालकों व परिचालकों के लौट आने की उम्मीद है। इसके बाद सभी बस ऑन रूट हो जाएंगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड कार्यालय में कर्मचारियों की कमी के चलते रोडवेज के तीन चालकों को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर लगाया गया था। इन चालकों को भी वापस बुलाने के लिए जीएम ने डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मांग की है। जींद डिपो के चालकों व परिचालकों का ओवर टाइम शून्य पर लाने के बाद निदेशालय ने सिरसा डिपो में कर्मचारियों की कमी के चलते चार महीने के लिए 40 चालकों व 17 परिचालकों को फरवरी में डेपुटेशन पर भेजा था। इसके बाद स्टाफ की कमी के चलते डिपो की दस बसें चल नहीं पा रही हैं। अब डिपो जीएम ने कर्मचारियों की कमी के चलते सिरसा डिपो से कर्मचारियों को वापस बुलाने की मांग की है। इसके बाद जींद डिपो की सभी बस ऑन रूट हो जाएंगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
फरवरी में जींद से सिरसा डिपो में 40 चालकों और 17 परिचालकों को डेपुटेशन पर भेजा गया था। उस समय बसों की संख्या 157 थी। उसके बाद 11 बसों की संख्या और बढ़ी गई है। इसके चलते कर्मचारियों की कमी हो गई है। सिरसा डेपुटेशन पर भेजे गए कर्मचारियों को वापस बुलाया गया है। अगले सप्ताह तक ये चालक व परिचालक वापस आ जाएंगे।
जीएस दूहन, वर्कशॉप मैनेजर जींद।
फोटो कैप्शन
29जेएनडी 11: जींद बस स्टैंड पर खड़ी बसों का फोटो।
29जेएनडी 12: जीएस दूहन का फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें