होली पर 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर रखेंगे कानून व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। होली के पर्व पर किसी प्रकार की आपराधिक घटना पर रोक लगाने के लिए 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को क्षेत्रों का निर्धारण कर दिया गया है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा ड्यूटी अधिकारियों की भी नियुक्ति की है। इसके लिए उन्होंने डीएसपी पुष्पा खत्री, कप्तान सिंह, रामभज सिंह, दलीप सिंह, जगत सिंह, धर्मबीर सिंह, सुनील कुमार, परमजीत समौता तथा जिले के सभी थाना प्रबंधकों को ड्यूटी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने तहसीलदार जींद मनोज कुमार, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी धर्मबीर सिंह, एक्सईएन रघबीर सिंह, उचाना के नायब तहसीलदार नरेश कुमार, नरवाना के तहसीलदार अजय कुमार, जींद मार्केट कमेटी के सचिव पवन चोपड़ा, सफीदों के नायब तहसीलदार रामफल, कृषि उप निदेशक सुरेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग जींद के एक्सईएन धर्मबीर सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग एक्सईएन संजय शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, जुलाना के तहसीलदार शिव कुमार, पिल्लूखेड़ा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुनेहरा सिंह, सफीदों मार्केट कमेटी के सचिव दीपक सुहाग, उचाना मार्केट कमेटी के सचिव जोगेंद्र सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना के एक्सईएन हरभजन सिंह, नरवाना के बीडीपीओ राजेश टिवाना, कमलदीप सिंह राणा तथा अलेवा के तहसीलदार कृष्ण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके साथ पुलिस विभाग से एक-एक एसपीओ की भी नियुक्ति की गई है।