फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी जाट आरक्षण संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में शुरू हुए किसान आंदोलन का असर अब हरियाणा तक भी पहुंच गया है। देश भर के किसानों के समर्थन में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन डीसी अमित खत्री को सौंपा।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकर्ता नेहरू पार्क में एकत्र हुए और यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन की अगुवाई समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा ने की। अशोक बल्हारा ने कहा कि आज किसानों की हालत बेहद दयनीय हो चली है। ऐसे में सरकार को चहिए कि किसानों की माली हालत सुधारने के लिए गंभीर प्रयास करे। इसी दिशा में डॉ. स्वामीनाथन अयोग की रिपोर्ट भी लागू की जानी चाहिए। जाट आरक्षण संघर्ष समिति पूरी तरह किसानों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान यूनियन ने शुरू किया क्रमिक अनशन
कई दिनों से धरना दे रही भारतीय किसान यूनियन ने भी सरकार से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग करते हुए मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू किया।

भाजपा के एजेंडे में शामिल है किसानों की बर्बादी : श्योकंद
लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रही अखिल भारतीय किसान सभा ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान सभा के प्रदेश महासचिव फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि भाजपा सरकार एक एजेंडा के तहत किसानों को बर्बाद कर रही है। श्योकंद ने कहा कि एक तरफ तो लावारिस पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, दूसरी ओर प्रशासन किसानों को बाड़ लगाने से भी रोक रहा है। इसके खिलाफ भी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने शुरू किया क्रमिक अनशन, किसान सभा ने दिया धरना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें