फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली उपभोक्ताओं पर 1477 करोड़ बकाया, सरकारी कार्यालयों पर भी 7 करोड़

विज्ञापन
21जेएनडी09-लघु सचिवालय में बिजली निगम का जींद सर्कल। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले के बिजली उपभोक्ता बिल भरने के प्रति गंभीर नहीं है। उन पर निगम का 1477 करोड़ बकाया है। हर साल यह राशि बढ़ रही है, लेकिन उपभोक्ता बकाया बिजली बिल भरने को तैयार नहीं है। डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं को लेकर अब निगम सख्त हो गया है, जिसके चलते डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। डिफाॅल्टर उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा कराके कनेक्शन को कटने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में कुल एक लाख 7149 बिजली उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी तरफ बकाया बिल है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 13684 उपभोक्ताओं पर बिल बकाया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 59285 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरे हैं। जिले में 7020 ऐसे हैं, जिनके कनेक्शन काटे जा चुके हैं और उन पर 35 करोड़ से ज्यादा राशि बकाया है। एचटी और एलटी उद्योगों के 680 कनेक्शन ऐसे हैं, जिनका बिल नहीं भरा गया है। नगर परिषद के 57 कनेक्शन हैं और उन पर लगभग 51 लाख की राशि बकाया है। मार्केट कमेटी के पांच, सिंचाई विभाग के 22, पीडब्ल्यूडी के 316, पंचायतीराज के 51, कृषि विभाग के 25,841 के अलावा अन्य सरकारी विभागों के 184 ऐसे कनेक्शन हैं, जिनके बिजली बिल बकाया है।


बॉक्स

वर्ष 2024 में बकाया थी 1410 करोड़ की राशि

जिले में वर्ष 2024 में 1410 करोड़ की राशि बकाया थी। मगर इस साल यह राशि बढ़कर 1477 पर पहुंच गई। इससे पहले निगम ने वर्ष 2018 में सरचार्ज माफी योजना शुरू की थी। उस समय जिले में 1700 करोड़ रुपये की राशि बकाया थी। उपभोक्ताओं ने इस योजना का काफी फायदा उठाया और फिर राशि 900 करोड़ रह गई थी, लेकिन उसके बाद फिर उपभोक्ताओं ने बिल भरने बंद कर दिए। इसके बाद राशि बढ़ती गई और यह राशि 1400 करोड़ के पार हो गई।
विज्ञापन


बॉक्स

जिले में 30 से ऊपर चल रहा लाइन लोस

बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार जींद डिविजन का लाइन लोस 37.41 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं, जींद के नगूरां सब डिविजन में 40.35 प्रतिशत, जुलाना सब डिविजन में 54.04 प्रतिशत, सब डिविजन नंबर-2 में 39.38 प्रतिशत, सब डिविजन नंबर-1 33.20 प्रतिशत, ओपी शहरी सब डिविजन में 16.61 प्रतिशत लाइन तक पहुंच गया है। शहरी नरवाना में 35.99 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 50.66 प्रतिशत, उचाना में 30.41 प्रतिशत, गढ़ी सब डिविजन में 27.99 प्रतिशत लाइन लोस पहुंच गया है। सफीदों शहरी सब डिविजन में 13.56 प्रतिशत है। ग्रामीण सफीदों में 13.30 प्रतिशत है। पिल्लूखेड़ा सब डिविजन में 14.58 प्रतिशत है। सफीदों सब डिविजन में कुल मिलाकर 16.54 प्रतिशत लाइन लोस है।

बॉक्स

उपभोक्ता


लाखों में बकाया बिल


एचटी उद्योग


878.09

एलटी उद्योग


1097.52

खेती-बाड़ी


1099.37

नगर परिषद


51.47

मार्केट कमेटी


05.03

सिंचाई विभाग


130.28

पीडब्ल्यूडी


756.58

पंचायतीराज


22.91

अन्य सरकारी कार्यालय
166.88

ग्रामीण क्षेत्र


136097.21

शहरी क्षेत्र


3936.44

डिफाल्टर


3533.11


वर्जन

जिले में बिजली बिल बकाया 1477 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। जो उपभोक्ता बिजली बिल नहीं भरेगा, निगम उसका कनेक्शन काटेगा। बिजली बिल न भरने पर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


-हरिदत्त, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें