फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी अंकल जी! हर्बल पार्क में खेल के मैदान को कर्मचारियों ने कर दिया खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। हर्बल पार्क में खेल का मैदान क्षतिग्रस्त होने से परेशान बच्चे बुधवार को डीसी कैंप ऑफिस पहुंचे और खेल के मैदान को ठीक करवाने की मांग की। बच्चों ने डीसी अमित खत्री से कहा कि डीसी अंकल जी! पिछले कई दिन से कबड्डी, रस्साकसी व कुश्ती के अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। वन विभाग कर्मचारियों ने खेल के मैदान को ट्रैक्टर चलाकर खराब कर दिया और रस्से को काट दिया गया। कई बार पार्क में मौजूद कर्मचारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। हिमांशु, प्रदीप, आकाश, सोनू, हर्ष, दीपक ने खेल के मैदान को शीघ्र ठीक कराने की मांग की। इस पर डीसी ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी से बात कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
खेल के मैदान को कर दिया खराब
हर्बल पार्क में कर्मचारियों ने खेल का मैदान को खराब कर दिया गया। इससे यहां आने वाले सभी बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में रखे रस्सों को भी काट दिया गया। इससे भी उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष।
पार्क में काफी मेहनत से मैदान को तैयार करते हैं। उसके बाद भी कर्मचारी खेल के मैदान में ट्रैक्टर चलाकर खराब कर देते हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीसी से मांग है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
-सुखदीप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें