06जेएनडी11-जींद क्षेत्र में आंधी से गिरा पड़ा बिजली का पोल। संवाद
जींद। जिले में बुधवार रात को आई आंधी की वजह से 14 खंभे और ट्रांसफार्मर गिरने के अलावा 55 पेड़ टूट गए। बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर गिरने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहर की कई कॉलोनियों में बिजली गुल रही। हल्की बारिश भी हुई। कई जगह लाइन में फाल्ट भी आए, जिसकी वजह से बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
जींद शहर के भिवानी रोड, न्यू कृष्णा कॉलोनी, रोहतक रोड, सफीदों रोड, ओमनगर में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सबसे ज्यादा परेशानी पटियाला चौक और अर्बन एस्टेट के लोगों को हुई। इन दोनों जगहों से बिजली निगम के पास ज्यादा शिकायतें आईं। बुधवार रात और वीरवार को मिलाकर 250 ऑफलाइन और 80 के करीब ऑनलाइन शिकायत आई हैं।
शहर में अधिकतर जगह मोटी केबल जलने, लाइन में फाल्ट और फ्यूज उड़ने की शिकायत मिल रही थी, जिनको ठीक करने में काफी समय लग रहा था। नरवाना डिविजन के 50 से ज्यादा गांव की बिजली प्रभावित रही। कुछ गांवों में तो आंधी रुकने के बाद बिजली सप्लाई चालू हो गई, लेकिन कई गांवों में वीरवार दोपहर तक नहीं बहाल हो पाई थी।
06जेएनडी11-जींद क्षेत्र में आंधी से गिरा पड़ा बिजली का पोल। संवाद