06जेएनडी08: राजकुमार गोयल। स्रोत स्वयं
जींद। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डाॅ. राजकुमार गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की कि प्रदेश के सभी जिले में पीसीआर गाड़ियों की तर्ज पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैनात किया जाए। साथ ही उनका मौके पर पहुंचने का समय भी निश्चित होना चाहिए, ताकि कहीं भी आग लगने की स्थिति में आसपास की गाड़ियां जल्द पहुंच सकें।
राजकुमार गोयल ने कहा कि गत दिनों चक्र रोड पर एक साथ पांच दुकानों में आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड गाड़ियां समय पर पहुंचती तो इतना बड़ा नुकसान होने से बच सकता था। इस प्रकार की कई ऐसी घटनाएं देखने के लिए मिली हैं जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दमकल केंद्रों से चलकर मौके पर पहुंचने में लेट हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ियां आमतौर पर दमकल केंद्र में खड़ी होती है। अगर जींद की बात करे तो पूरा जींद शहर कई किलोमीटर में फैला हुआ है। आग की सूचना मिलने के बाद गाड़ियां रूटीन में दमकल केंद्र से निकलती है जिसके कारण गाड़ियां मौके पर पहुंचने में लेट हो जाती है। इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हर रोड पर मुस्तैद नजर आनी चाहिए।
जिस प्रकार पीसीआर की गाड़ियों का रोड वाइज अपना अपना एरिया होता है और घटनास्थल पर पहुंचने का समय निश्चित होता है। उसी प्रकार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का भी रोड वाइज अपना अपना एरिया होना चाहिए और उनका मौके पर पहुंचने का समय भी निश्चित होना चाहिए। ताकि किसी भी प्रकार की आग लगने की स्थिति में आसपास की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जल्द से जल्द मौके पर पहुंच सके और आग पर काबू पाया जा सके। ा
06जेएनडी08: राजकुमार गोयल। स्रोत स्वयं