फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 29 दिसंबर तक 135273 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
डीआरडीए हाल में बैठक में भाग लेते जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पिछले दस दिन से जिला प्रशासन वैक्सीनेशन को लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है। इस दौरान प्रतिदिन 14 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग रही है। यदि प्रशासन यह सख्ती पहले करता तो अब तक जिले के सभी लोगों को वैक्सीन लग जाती। अब ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए प्रशासन सख्त हुआ है। पिछले दस दिनों में जिले के 135273 लोगों को वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन

दो दिन से डीसी नरेश नरवाल बैठक लेकर सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों के अलावा शिक्षण संस्थाओं के प्रभारियों को भी घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने के निर्देश दे रहे हैं। वीरवार को डीसी नरेश नरवाल ने डीआरडीए हाल में गांवों में स्थित सरकारी शिक्षण संस्थाओं के मुखिया, ग्राम सचिव, पटवारी को निर्देश दिए कि वह घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन के बारे में जागरूक करें। इसके अलावा सभी लोगों से पूछा जाए कि उन्होंने वैक्सीन लगाई है या नहीं। यदि वैक्सीन नहीं लगाई है तो उसे वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में कम लोगों ने वैक्सीन लगवाई है, विशेषकर उन गांवों में चारों विभागों के सभी कर्मचारी तालमेल कर जागरूकता अभियान चलाए तथा सभी लोगों को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि वह दिल्ली व गुरुग्राम में यात्रा करने से बचें व अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्ति अपने घर पर ही रहें। यदि कोई व्यक्ति विदेश यात्रा करके आता है तो उसे तुरंत घर पर क्वारंटीन करें। बैठक में एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश, नगराधीश रमित कुमार यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, तहसीलदार अजय कुमार सैनी, आईएमए के डॉक्टर व विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दस दिन में लगी 135273 लोगों को वैक्सीन
दिनांक कुल डोज पहली डोज दूसरी डोज
20 दिसंबर 12723 4562 8161
21 दिसंबर 12724 4252 8472
22 दिसंबर 11074 3468 7606
23 दिसंबर 13731 4158 9573
24 दिसंबर 14665 5119 9546
25 दिसंबर 10609 3858 6751
26 दिसंबर 8458 3058 5400
27 दिसंबर 17557 6502 11055
28 दिसंबर 17099 7049 10050
29 दिसंबर 16633 6495 10138
कुल 135273 48521 86752
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें