फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग, सामान जलाकर राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हनुमान गली में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक पूजा सामग्री की दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांधी गली निवासी श्यामलाल ने हनुमान गली में पूजा सामग्री की दुकान खोली हुई है। देर रात को दुकान में आग लग गई। पड़ोसी दुकानदारों ने आग से लपटें उठती देख घटना की सूचना श्यामलाल तथा शहर थाना पुलिस को दी सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखी हवन सामग्री, नारियल, चुन्नी, अगरबत्ती समेत सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा। श्यामलाल ने बताया कि बीती रात वह अपनी दुकान को ठीक से बंद कर घर सोने चला गया था। पड़ोसी दुकानदार से घटना के बारे में पता चला। लगभग छह माह पहले उसने पूजा सामग्री की दुकान को खोला था, जिसमें लगभग साढ़े आठ लाख रुपये का सामान तथा डेढ़ लाख रुपये की फिटिंग थी, जो आग की भेंट चढ़ गई। अभी तक यह पता नहीं लगा है कि आग लगने के कारण क्या रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आग का कारण बिजली के शॉर्ट-सर्किट को मानकर चल रही है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
27जेएनडी60: दुकान में लगी आग के बाद मौजूद लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें