फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार खापों के मतदाता आज तय करे देंगे चौधर का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
169210 मतदाता आज ईवीएम में बंद करेंगे 21 उम्मीदवारों की किस्मत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चार खापों में फैले जींद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सोमवार को चौधर का फैसला करेंगे। हालांकि इस परिणाम वीरवार को आएगा, लेकिन उपचुनाव के मैदान में ताल ठोक रहे सभी 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।
जींद जिला में कई खापों का प्रभाव है, लेकिन जींद विधानसभा क्षेत्र में इनमें से मुख्यतौर पर कंडेला, माजरा, नौगामा और खेड़ा खाप आती है। भौगोलिक दृष्टि से जींद शहर को तीन ओर से घेरे हुए चारा खापों में हालांकि शहर से कम वोट हैं, लेकिन गांवों के समीकरण पर पूरी राजनीति टिकी हुई है। उपचुनाव में भी गांवों के राजनीतिक मूड ने नेताओं के पसीन छुड़ा रखे हैं। कंडेला खाप को जींद विधानसभा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण खाप माना जाता है। कंडेला खाप में पहले 28 गांव आते थे। कुछ साल पहले इसमें से अलग माजरा खाप बन गई। अब कंडेला खाप के कंडेला, दालमवाला, बोहतवाला, रायचंदवाला, श्रीराग खेड़ा, मनोहरपुर, लोहचब, तलोडा, तलोडा खेड़ी, खूंगा, बरसाना व अहिरका जींद विधानसभा में आते हैं। वहीं माजरा खाप के अमरहेड़ी, निर्जन, झांझ कलां, झांझ खुर्द, मांडो खेड़ी, जीतगढ़, रूपगढ़, पिंडारा, असरफगढ़, हैबतपुर व खोखरी गांव जींद विधानसभा का हिस्सा हैं। इसके अलावा जलालपुर कलां, जलालपुर खर्द, ईक्कस, ईंटल कलां व ईंटल खुर्द गांव नौगामा खाप के हैं। वहीं गांव बड़ौदी, कैरखेड़ी, संगतपुरा, जुलानी, जाजवान गांव में अलग खाप में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

169210 मतदाता करेंगे 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
सोमवार को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में 169210 मतदाता 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। हालांकि भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी, इनेलो और लोकतंत्र सुरक्षा मंच जैसे राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन आजाद व अन्य पार्टियों के उम्मीदवार भी जीत के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या 8541 बढ़ी है। अब 169210 मतदाताओं में से 90206 पुरुष व 79004 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें