अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने से आहत युवक ने जहरीले पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की। युवक को गंभीरावस्था में सफीदों के नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस युवक के होश में आने के बाद बयान दर्ज करेगी।
रविवार को एक महिला ने गांव के ही सतीश नामक युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा था कि 20 मार्च को वह अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थ। दोपहर के समय उसकी नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। युवक सतीश उसकी लड़की को अकेली देखकर घर में घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। देर शाम सतीश को उसके खिलाफ मामला दर्ज होने की सूचना मिली तो उसने जहरीले पदार्थ का सेव न कर अपनी जान देने की कोशिश की है। सतीश के चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि सतीश ने फोन पर बताया कि वह मुआना से रोहढ़ गांव के रास्ते पर पड़ा है, इतना कहते फोन कट गया। कुलदीप उसे उठाकर लाया और नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रामनिवास ने कहा कि पुलिस युवक के होश में आने के बाद ब्यान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी।