फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी से मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भेदभाव दूर नहीं किया तो करेंगे आंदोलन : मिढ़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव कैरखेड़ी, झांझ कलां तथा झांझ खुर्द के किसानों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 35 क2 के निर्माण को लेकिर अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीन मुआवजा राशि में भेदभाव को लेकर इनेलो जिला उप-प्रधान डॉ. कृष्ण मिढ़ा डीसी अमित खत्री तथा एडीसी धीरेंद्र खड़गटा से मिले। किसानों ने कहा कि अधिग्रहीत की जमीन मुआवजा राशि में भारी भेदभाव किया गया है जिसके चलते किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। शीघ्र ही इस भेदभाव को दूर नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

गांव कैरखेड़ी, झांझ कलां तथा झांझ खुर्द के किसान शुक्रवार को इनेलो जिला उप प्रधान डा. कृष्ण मिढ़ा के नेतृत्व में डीसी तथा एडीसी से मिले। डा. कृष्ण मिढ़ा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 352 के निर्माण को लेकर तीन गांव कैरखेड़ी, झांझ कलां तथा झांझ खुर्द के किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है। इस जमीन अधिग्रहण को लेकर जो मुआवजा राशि किसानों को दी जा रही है वो बेहद ही कम है। इन तीन गांवों के किसानों को मात्र 28 लाख रुपए प्रति एकड़ राशि ब्याज सहित उपलब्ध करवाई गई जबकि साथ लगते अन्य गांव अहिरका, खटकड़ के किसानों को 48 से 60 लाख रुपए तक की मुआवजा राशि उपलब्ध करवाई गई है। जिससे साफ जाहिर होता है कि किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव कैरखेड़ी, झांझ कलां तथा झांझ खुर्द शहर के निकट हैं और गांव खटकड़ शहर से बहुत दूर है। बावजूद इसके खटकड़ गांव के किसानों को अधिग्रहीत की गई जमीन की 48 से 60 लाख रुपए तक की राशि दी जा रही है। इस मौके पर भूपेंद्र जुलानी, संतराम रायचंदवाला, कुलदीप गिल पिंडारा, ठंडी खोखरी, राजेंद्र फौजी दरियावाला, मोहित शर्मा सहित तीन गांवों के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें