अंतिम फाइट में हारी हार्ड केडी कविता दलाल, उम्मीदें बरकरार
फाइनल खेलने पर संशय, अब फैसला डब्ल्यूडब्ल्यूई पर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
देश की एक मात्र डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइटर हार्ड केडी कविता दलाल कड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड की खिलाड़ी से अंतिम राउंड में हार गईं। हार के साथ ही उनके फाइनल में खेलने पर संशय बन गया है। हालांकि अभी उम्मीद बरकरार हैं। इस पर डब्ल्यूडब्ल्यूई को फैसला करना है। अगले कुछ दिन में फाइनल के लिए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा होगी।
कविता दलाल की फाइट हालांकि फ्लोरिडा में चल रही थी, लेकिन भारत में उनकी ससुराल से लेकर उनके पैतृक गांव मालवी तक लोग टकटकी लगाए बैठे रहे। यहां तक कि कविता दलाल की मां ज्ञानमति ने बेटी की फाइट होने तक खाना नहीं खाया। वहीं अंतिम राउंड में हारने की सूचना जैसे ही कविता ने फोन पर घर दी, उनकी मां मायूसी में डूब गई।
कविता के भाई शेयर किया वीडियो
कविता के फाइट हारने के बाद उनके भाई संजय दलाल ने वीडियो शेयर कर लोगों को इसकी जानकारी दी। संजय के अनुसार हालांकि कविता फाइलन राउंड में हार गई हैं, लेकिन अभी फाइनल में खेलने की संभावनाएं बरकरार हैं। करीब दो महीने बाद फाइनल होना है और इसके लिए डब्लयूडब्ल्यूई ही खिलाड़ियों की घोषणा करेगा।
फोटो नंबर
15जेएनडी29: कविता की हार के बाद मायूस उनकी मां ज्ञानमति।