फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 22 परीक्षा केंद्रों पर 12,874 अभ्यर्थी देंगे एचटेट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में 22 परीक्षा केंद्रों पर कुल 12,874 अभ्यर्थी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा देंगे। चार जुलाई को लेवल-3 की परीक्षा में 4,270 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पांच जुलाई को प्रातः कालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा में 6,813 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा में 1,791 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए प्रभावी उड़नदस्तों की तैनाती होगी। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल, शिक्षा बोर्ड का प्रतिनिधि और जिला प्रशासन का एक सक्षम अधिकारी नियुक्त रहेगा।
सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमीट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था होगी। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को तीन से पांच जुलाई तक कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नेत्रहीन एवं अशक्त अभ्यर्थियों को नियमानुसार 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को केवल मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहनने की अनुमति होगी, जबकि अन्य आभूषण प्रतिबंधित रहेंगे। सिख अभ्यर्थी धार्मिक प्रतीक साथ ले जा सकेंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि बिना फोटोयुक्त पहचान-पत्र के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या परीक्षा ड्यूटी से जुड़े व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बैठक में एसडीएम सत्यवान मान, नगराधीश मोनिका रानी, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी और राजकीय कॉलेज के प्राचार्य सत्यवान मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें